भाजपा का जन जागरण अभियान शुरू
भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को लेकर रविवार से जन जागरण अभियान का आगाज हो गया है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मिडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि की सोलन मंडल के ग्राम केन्द्र कुफ्टू में चार बूथो के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, कुनिहार : भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लिए रविवार से जन जागरण अभियान शुरू हो गया है। जिला मीडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि की सोलन मंडल के ग्राम केंद्र कुफ्टू में चार बूथों के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. राजेश कश्यप ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रहित के लिए सीएए पर जागरूक करें। बैठक में मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री नंदराम कश्यप, सचिव कुलदीप, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, बूथ अध्यक्ष कुफ्टू दीनानाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।