नड्डा का सोलन में होगा भव्य स्वागत
भाजपा हाइकमान द्वारा जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर सोलन भाजपा कार्यकर्ता गदगद है। सोलन में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता डा. राजेश कश्यप एवं अन्य नेताओं ने कहा कि छोटे से राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी बात है। इस तैनाती से यह मिथ्या भी टूट गया है कि छोटे राज्यों से कोई भाजपा का अध्यक्ष नहीं बन सकता। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जब भी जेपी नड्डा
जागरण संवाददाता, सोलन : भाजपा हाईकमान द्वारा जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर सोलन भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि छोटे से राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी बात है। इस तैनाती से यह मिथ्या भी टूट गया है कि छोटे राज्यों से कोई भाजपा का अध्यक्ष नहीं बन सकता। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जब भी जेपी नड्डा सोलन आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आम कार्यकर्ताओं के लिए भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इससे साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कभी निराश नहीं करती है। विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष से लेकर अब नड्डा राष्ट्रीय कार्यकारी मनोनीत हुए हैं। संगठन को चलाने का उनके पास अच्छा खासा अनुभव है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रविद्र परिहार, जिला महामंत्री लोकेश्वर दत्त शर्मा, मंडल महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप सिंह कंवर, अमर सिंह ठाकुर, धर्मचंद गुलेरिया, बिदरू ठाकुर, मुकेश शर्मा, संजय मलिक मौजूद रहे।