बातल स्कूल जूनियर साइंस क्विज में छाया
विज्ञान दिवस के अवसर डीएवी परमाणु में विज्ञान तकनीकी एवं पर्यावरण विभाग की ओर से विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय में रूचि और वैज्ञानिक ²ष्टिकोण उत्पन्न करने के उद्देश्य से विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च विद्यालय बातल ने जूनियर विज्ञान क्विज और जूनियर मैथ क्विज दोनों ही प्रतियोगिताओं के लिए में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेश शर्मा ने प्रार्थना सभा में
संवाद सूत्र, अर्की : विज्ञान दिवस के अवसर डीएवी स्कूल परवाणू में विज्ञान तकनीकी एवं पर्यावरण विभाग की ओर से विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च विद्यालय बातल ने जूनियर साइंस क्विज और जूनियर मैथ क्विज प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अध्यापक सुरेश शर्मा ने प्रार्थना सभा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों दक्ष, हर्षित, नेहा और सचिन को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और गणित दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।