हक के लिए 26 को आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी
संवाद सूत्र, अर्की : बागा सीमेंट वर्कर्स अल्ट्राटेक प्लाट में लाल झडा सीमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्
संवाद सूत्र, अर्की : बागा सीमेंट वर्कर्स अल्ट्राटेक प्लाट में लाल झडा सीमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को गेट मीटिंग हुई। इसमें करीब 600 कर्मचारियों ने भाग लिया।
यूनियन अध्यक्ष ने कहा कई महीनों से यूटीसीएल मैनेजमेंट व मजदूरों का गतिरोध निरंतर बढ़ता जा रहा है। यूनियन ने कंपनी को छह माह पहले मागपत्र दिया है लेकिन सहमति बनाना तो दूर की बात उल्टा मैनेजमेंट हर रोज नए नए आदेश देकर माहौल को बिगाड़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर सीएलसी चंडीगढ़ में भी कई वार्ताएं हुई लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं हो पा रही है। 16 व 18 जुलाई को भी सीएलसी चंडीगढ़ में मीटिंग रखी गई थी लेकिन कोई सकारात्मक कदम या वार्ता नहीं हुई। यूनियन अध्यक्ष ने कहा मजदूरों का शोषण सहन नहीं होगा। उन्होंने कंपनी प्रबंधकों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पाच जून को हड़ताल की गई थी जिसमें मैनेजमेंट द्वारा मजदूरों को हड़ताल पर न जाने के लिए काफी दबाव बनाया गया तथा मजदूरों को डराया धमकाया गया था। इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा मांगों के समर्थन में अल्ट्राटेक के कर्मचारी 26 व 28 जुलाई को 48 घटे के लिए काम पर नहीं जाएंगे, जिसकी सूचना जिला प्रशासन तथा राज्य प्रशासन को भेजी जा चुकी है। तथा चीफ लेबर कमिश्नर चंडीगढ़ को भी भेज दी गई है। 26 जुलाई से पहले कंपनी मागपत्र पर समझौता कर ले अन्यथा दो दिवसीय हड़ताल की जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधकों व प्रशासन की होगी। गेट मीटिंग में यूनियन महासचिव बलवीर, सहसचिव सुरेश कुमार, सलाहकार तिलकराज, बृजलाल, मदन सिंह नेगी, सन्नी चम्याल, अभय सिंह, अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, आशा राम, मनीष, संजय मौजूद रहे।