विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में चूहे ने कर दिया अंधेरा, 12 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई; कुतर डाली थी वायरिंग

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 17 Mar 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उद्योगों और आम लोगों को भारी ...और पढ़ें

बद्दी में चूहों ने बिजली के तार काट डाले।

बद्दी में चूहों ने बिजली के तार काट डाले।

HighLights

  1. बद्दी में 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

  2. चूहे ने सब-स्टेशन की वायरिंग कुतरी, तूफान भी कारण।

  3. उद्योगों को लाखों का नुकसान, जनजीवन प्रभावित हुआ।

जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश में बद्दी शहर में सोमवार को करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उद्योगों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काठा स्थित विद्युत सब स्टेशन में चूहे के वायरिंग कुतरने और सुबह आए तूफान के कारण तकनीकी खराबी पैदा हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।

सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ सब स्टेशन में वायरिंग जलने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण बद्दी और आसपास के क्षेत्रों में लगे कई उद्योगों का कामकाज प्रभावित हुआ और उत्पादन ठप होने से उद्योगपतियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

कर्मचारियों ने देखा तो चूहों के तार कुतरने से वायरिंग जल गई, इस कारण पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई। 

दिनभर जुटी रही बिजली बोर्ड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था बहाल करने का काम शुरू किया। ट्रांसमिशन विंग के एक्सईएन रोबिन ने बताया कि काठा सब स्टेशन से जुड़े करीब 30 फीडर में से छह फीडर को चालू करने में काफी समय लगा।

कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की

विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने लगातार मरम्मत कार्य करते हुए आधे फीडर दिन में और बाकी फीडर शाम तक सुचारू कर दिए, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई। बिजली बंद रहने से उद्योगों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: अटल टनल के पास 34 घंटे बर्फ में फंसे रहे पर्यटक, बोले- नहीं भूलेगा यह ट्रिप; अब लाहुल से चलाया रेस्क्यू 

यह भी पढ़ें: मंडी के बगस्याड में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, रात को हुए हादसे का अगले दिन चला पता