मानव भारती विश्वविद्यालय में दी मोलभाव की जानकारी
जागरण संवाददाता, सोलन : मानव भारती विश्वविद्यालय के वाणिच्य एवं प्रबंधन विभाग में रोल प्ले का आयो
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोलन :
मानव भारती विश्वविद्यालय के वाणिच्य एवं प्रबंधन विभाग में रोल प्ले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को छह अलग-अलग समूहों में बाटा गया। छात्रों ने वस्तु के मोलभाव, स्वयं को पैनल इंटरव्यू से परिचित करवाना, अपने सहयोगी कर्मचारी के साथ टेलीफोनिक वार्तालाप, उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान और अपने व्यवसाय का परिचय जनता से करवाना विषय पर अभिनय किया। सभी समूहों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता व सूझ-बूझ का परिचय दिया। इस मौके पर सामयिकी व सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज भी हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें