मॉल पर जबरन कब्जा करने का प्रयास
संवाद सूत्र, नालागढ़ : बद्दी स्थित होमलेंड माल केकर्मचारियों के साथ हेमंत जिंदल व उसके सथियों ने मार
संवाद सूत्र, नालागढ़ : बद्दी स्थित होमलेंड माल केकर्मचारियों के साथ हेमंत जिंदल व उसके सथियों ने मारपीट की। इस मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट केपीछे पैसे के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है।
बुधवार दोपहर बाद मोहाली निवासी हेमंत जिंदल 25 से से अधिक लोगों के साथ होमलेंड मॉल में पहुंचे तथा वहां पर तैनात कर्मचारियों सेबहस करने लगे। हेमंत जिंदल ने कर्मचारियों से कहा कि शोरूम खाली करें। इस पर हमारा हक है। जबकिवर्तमान में पंकज गुप्ता का कब्जा है। हेमंत जिंदल व सुनील सूद ने दावा किया कि इस पर उनका कब्जा है। इस पर वह वहां पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में पंकज गुप्ता का प्रबंधक छिंदा सिंह व चमन लाल जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।