Move to Jagran APP

गोसेवा के प्रति निष्ठा को देख अशोक शर्मा को बनाया उपाध्यक्ष

श्री हरे कृष्णा गौशाला मलकूमाजरा के संचालक अशोक शर्मा को गौ संवर्धन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने पर दून व नालागढ़ विस क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 05:01 PM (IST)
गोसेवा के प्रति निष्ठा को देख अशोक शर्मा को बनाया उपाध्यक्ष
गोसेवा के प्रति निष्ठा को देख अशोक शर्मा को बनाया उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, बद्दी : श्री हरे कृष्णा गोशाला मलकूमाजरा के संचालक अशोक शर्मा को गो संवर्धन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने पर दून व नालागढ़ क्षेत्र में खुशी है। लोगों ने प्रदेश सरकार का उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है। अशोक शर्मा 18 साल बद्दी के नजदीक मलकूमाजरा गांव में गोशाला का संचालन कर रहे हैं। अशोक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2000 में चार-पांच बेसहारा गायों से शुरू हुई गोशाला में आज 400 से अधिक गायों को रखा जा रहा है। यहां हरा चारा, पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था तथा घायल व बीमार गायों के इलाज के लिए डॉक्टरों का भी प्रबंध है। इनकी गो सेवा के प्रति निष्ठा व त्याग को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गो संवर्धन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है। पंडित अशोक शर्मा का कहना है कि 24 से अधिक सक्रिय सदस्यों के सहयोग से ही इस गोशाला का संचालन किया जा रहा है। नियुक्ति के बाद अशोक शर्मा ने कहा कि अब हमारी पहली प्राथमिकता गायों की नस्ल सुधार की ओर है, क्योंकि कम दूध के कारण लोग देसी गायों को रखना पसंद नहीं करते, लेकिन यदि हम गायों की नस्ल सुधार लेते हैं और साहीवाल, गीर नस्ल की गाय घर में रखते हैं तो दूध भी अधिक होगा और साथ ही लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसके इलावा प्रदेश सरकार द्वारा नालागढ़ के हांडाकुंडी में सवा सौ बीघा जमीन पर बनाए जा रहे अरण्यपालक केंद्र को जल्द से जल्द शुरू करवाया जागा, ताकि सड़कों पर घूम रहे व खेतों को नुकसान पहुंचाने वाले पशुओं को वहां पर रखा जा सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.