गीता ठाकुर बनी अध्यक्ष
संवाद सूत्र, अर्की : अर्की के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अर्की ब्लॉक के आशा वर्कर फे
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 04:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, अर्की : अर्की के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अर्की ब्लॉक के आशा वर्कर फेडरेशन की अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर जिलाध्यक्ष सपना ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में अर्की के अलग अलग क्षेत्रों से आई आशा वर्कर्स ने भाग लिया। इस बैठक में धुन्दन पंचायत की गीता ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गीता ठाकुर की नियुक्ति पर काग्रेस मंडलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बधाई दी और उन्हें हर सम्भव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस बैठक में इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कौशल व युंका के मंडलाध्यक्ष कपिल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विनोद कौशल ने गीता ठाकुर को कार्यकारिणी को जल्द बनाने के लिए भी कहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें