अंकुश सूद बने शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सोलन के पद पर अंकुश सूद ने कार्यभार संभाल लिया है। इस पद पर उनको नियुक्त करने के लिए उन्होंने वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व कर्नल शांडिल का आभार जताया । उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना है। ताकि पार्टी को इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिले।
संवाद सहयोगी, सोलन : शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष बनाए गए अंकुश सूद ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष कुलदीप राठौर व कर्नल धनीराम शांडिल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना है, ताकि पार्टी को इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिले। वह सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। इसके पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। अब पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करने का कार्य लगातार किया जाएगा। लोगों की आवाज व परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। अकुंश सूद ने कहा कि जल्द ही कार्यकारणी की नियुक्ति की जाएगी। वह कालेज के समय से ही पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। उसका परिणाम अब उन्हें मिला है। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, देवंद्र आदि कांगेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।