दो गुटों में संघर्ष के बाद परवाणू में स्थिति तनावपूर्ण, चार बटालियन तैनात
सोलन के परवाणू में दो गुटों के खूनी संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चार बटालियन तैनात कर दी है।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:45 AM (IST)
सोलन, जेएनएन। जिला सोलन के परवाणू क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चार बटालियन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया है। इसके अलावा दो डीएसपी को भी स्थिति काबू करने के लिए लगाया गया है। यहां बता दें कि परवाणु में बीते एक साल से ट्रक और कैंटर यूनियन पर कब्जा जमाने के लिए दो गुटों में खूनी संघर्ष जारी है। इसे क्षेत्र केमंत्री और जिला प्रशासन अब तक सुलझाने में नाकामयाब रहे हैं। परवाणू की जनता दोनों गुटों में चल रही लड़ाई से दहशत में आ गई है और आए दिन तोडफ़ोड़ और डर के साए में जीने को मजबूर है।
सोमवार को परवाणू में कई हवाई फायर हुए थे इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रमोद शर्मा, शेरु और घनश्याम शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें