Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: सीमेंट व्यवसाय में बढ़ेगा अडानी का वर्चस्व, हिमाचल-पंजाब में खरीदे दो प्लांट; इतने करोड़ रुपए में हुई डील

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 12:32 PM (IST)

    Himachal देश के प्रमुख कारोबारी गौतम अदाणी ने हिमाचल व पंजाब के दो और सीमेंट उद्योगों का अधिग्रहण कर लिया है। ग्रुप ने एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स (एसीसी) बीड़ प्लासी नजदीक मझोली नालागढ़ के प्लांट को पूरी तरह खरीद लिया है। इसी कंपनी का एक अन्य उद्योग पंजाब के राजपुरा में भी स्थित था जिसे भी अदाणी ने टेकओवर कर लिया है।

    Hero Image
    अदाणी समूह हिमाचल-पंजाब में खरीदे दो प्लांट; इतने करोड़ रुपए में हुई डील

    सोनल, सुनील शर्मा l देश के प्रमुख कारोबारी गौतम अदाणी ने हिमाचल व पंजाब के दो और सीमेंट उद्योगों का अधिग्रहण कर लिया है। अदाणी समूह ने इन उद्योगों को लगभग 775 करोड़ रुपये में खरीदा है। बताया जा रहा है कि कंपनी से कुछ शेयर पहले ही अदाणी समूह ने खरीदे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालभाड़े को लेकर ट्रक यूनियन कर रहा विवाद

    अब एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स (एसीसी) बीड़ प्लासी नजदीक मझोली नालागढ़ के प्लांट को पूरी तरह खरीद लिया है। इसी कंपनी का एक अन्य उद्योग पंजाब के राजपुरा में भी स्थित था, जिसे भी अदाणी ने टेकओवर कर लिया है। अब हिमाचल में अदाणी समूह के सीमेंट उद्योगों में वृद्धि हो गई है। प्रदेश में इससे पहले भी बिलासपुर के बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट को अदाणी समूह ने खरीदा था। वहां लबे समय तक मालभाड़े को लेकर ट्रक यूनियन के साथ विवाद रहा।

    एक समय में 500 से अधिक कर्मचारी रहे मौजूद

    अब इसी तरह का शोर नालागढ़ व राजपुरा के सीमेंट प्लांट में सुनने को मिल रहा है। नालागढ़ के मझोली स्थित एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्लांट का संचालन हरीश अग्रवाल कर रहे थे। उन्होंने कुछ दिन पहले भी इस बात की ओर से इशारा किया था कि जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। नालागढ़ के मझोली स्थित सीमेंट प्लांट से लगातार उत्पादन कम किया जा रहा था। यहां एक समय में 500 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन कंपनी ने कुछ कारोबार पहले पंजाब के राजपुरा शिफ्ट किया और फिर उसके बाद नालागढ़ के प्लांट से काफी कर्मचारियों को बदला गया। इससे यह प्लांट पूरी रफ्तार में नहीं चल रहा था।

    यह भी पढ़ें- Shimla: संघ से जुड़ा होने पर किया तबादला हाई कोर्ट ने बताया गैरकानूनी, कहा- 'मनमाना और समानता के अधिकार का उल्लंघन'

    यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: दिल्ली रवाना हुए CM सुक्‍खू, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में लेंगे भाग