सोलन में प्रवासी मूल की लड़की पर तेजाब से हमला
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रवासी मूल की एक लड़की पर तेजाब से हमला हुआ है इस हादसे में उस लड़की का चेहरा जल गया है।
By BabitaEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 03:11 PM (IST)
सोलन, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में गत रात्रि एक लड़की पर किसी अनजान व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इस मामले में प्रवासी मूल की लड़की का चेहरा तेजाब से जल गया है जिसके चलते उसे गंभीर हालत में पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
यह मामला नालागढ़ के कृपालपुर क्षेत्र का है, जब शाम के समय लड़की बाजार को सब्जी लेने जा रही थी, उसी समय एक लड़के ने इस हादसे को अंजाम दे दिया। नालागढ़ पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें