नालागढ़ में करंट लगने से कंपनी के हेल्पर की मौत
संवाद सूत्र नालागढ़ नालागढ़ के जगातखाना स्थित एक उद्योग में करंट लगने से एक हेल्पर की मौत ह
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ के जगातखाना स्थित एक उद्योग में करंट लगने से एक हेल्पर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकदर सहानी निवासी दरबंगा(बिहार) के रूप में हुई है। वह जगातखाना स्थित एक उद्योग में हेल्पर था। वह कंपनी के बाहर से आए ट्रक से सामान निकाल रहा था। जिस जगह ट्रक खड़ा था, उसके ठीक ऊपर से बिजली की तार गुजर रही थी। अचानक बिजली की तार कामगार के ऊपर गिर गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। नालागढ़ अस्पताल ले जाने पर चिकित्सालय उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर बिंदू से जांच कर रही है। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें