परवाणू में दो पेटी शराब पकड़ी
संवाद सहयोगी, परवाणू : औद्योगिक शहर परवाणू में पुलिस ने दो पेटी शराब की पकड़ी है। इस मामले में पुलिस
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 05:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, परवाणू : औद्योगिक शहर परवाणू में पुलिस ने दो पेटी शराब की पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे परवाणू पुलिस शहर के सेक्टर चार में गश्त पर थी। इस दौरान एक गाड़ी आई और पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका तो इसमें से दो पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। गाड़ी में तीन लोग विकास सूद, सुमन कुमार व वेदात सूद सवार थे। एसएचओ परवाणू कमल चंद ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें