मुस्कान व सलोनी ने अखाडे़ में लड़कों को दी पटखनी
कालाअंब में आयोजित दंगल में लड़कियों ने लड़कों को हरा दिया।
By Edited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 01:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : कालाअंब में आयोजित दंगल में लड़कियों ने लड़कों को हरा दिया। अखाड़े में मुस्कान ने अपने भार वर्ग के लडकों को चुनौती दी थी। सलोनी के दावपेंच देखकर सभी हैरान थे। गुग्गा जाहरवीर कमेटी मैनथापल की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता में मुस्कान व सलोनी ने कई लडकों को पटखनी दी। मुस्कान के पिता नारायणगढ़ के पलाना सरकारी स्कूल में क्लर्क हैं। साथ ही पहलवानी का भी उन्हें शौक है। पिता ने ही बेटी को कुश्ती के दावपेंच सिखाए हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल के पहलवानों ने हिस्सा लिया। हालांकि दंगल का आकर्षण लड़कियों का दंगल रहा। मुस्कान व सलोनी ने अपने भार वर्ग में लड़कों को हराया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली सलोनी हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। मुस्कान का मुकाबला जट्टांवाला कालाआब के प्रिंस से हुआ। मुस्कान ने प्रिंस को कुछ मिनटों में ही पटकनी दे दी। मुख्य दंगल में सढौरा के मलकीत पहलवान ने सिरमौर के कटोला निवासी आदित्य को हराकर माली जीती।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें