Move to Jagran APP

रूप लाल चुने प्रदेश अध्यक्ष

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय सम्मेल

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:16 PM (IST)
रूप लाल चुने प्रदेश अध्यक्ष
रूप लाल चुने प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, नाहन : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय सम्मेलन रविवार को नाहन में हुआ। इसकी अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद के राज्य अध्यक्ष गोविंद बरागटा ने की। इस सम्मेलन में प्रदेश से 150 सदस्यों ने भाग लिया। 2018 में भर्ती हुए 229 आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का स्वागत किया गया तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का राज्यस्तरीय चुनाव भी करवाया गया। इसमें मंडी जिले से रूप लाल वर्मा को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला सिरमौर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष देश राज देवा ने कर्मचारियों की मागों को रखा। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद जिला शिमला के प्रधान अम्रत नेगी के साथ सभी जिला से आए हुए प्रतिनिधियों ने विचार रखे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.