राजगढ़ व नाहन में 48 पेटी शराब बरामद
राजगढ़ व नाहन में 48 पेटी शराब बरामद
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 08:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ व नाहन में 48 शराब की पेटियां बरामद की हैं। राजगढ़ क्षेत्र के कल्याण ¨सह निवासी सेर जगास की गुप्त सूचना मिली थी कि वह अवैध तौर पर शराब बेच रहा है। जब राजगढ़ पुलिस ने कल्याण ¨सह के घर पर छापामारी की तो 47 पेटियां शराब की बरामद हुई। पुलिस ने कल्याण ¨सह को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में नाहन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोशन लाल निवासी बनकला नाहन के पास से एक पेटी देसी शराब बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें