सिरमौर के तलवारबाज विश्वजीत ने थाईलैंड में जीता देश के लिए मेडल, ओलंपिक पदक जीतना है लक्ष्य
सिरमौर के तलवारबाज विश्वजीत ठाकुर ने थाईलैंड ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम के लिए रजत पदक जीता। वे ...और पढ़ें

सिरमौर के विश्वजीत ठाकुर ने फेंसिंग में सिल्वर मेडल जीता है।
HighLights
विश्वजीत ठाकुर ने थाईलैंड ओपन फेंसिंग में रजत पदक जीता।
भारतीय टीम ने टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किया।
उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल मलाना गांव निवासी फेंसर (तलवारबाज) विश्वजीत ठाकुर ने थाईलैंड ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 बैंकॉक में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विश्वजीत ठाकुर के बेहतरीन खेल प्रदर्शन से टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया। 4 सदस्यीय भारतीय टीम में विश्वजीत के अतिरिक्त दो खिलाड़ी मणिपुर व एक जम्मू से शामिल था।
विश्वजीत की कई उपलब्धियां
इससे पहले भी विश्वजीत ठाकुर कॉलेज, विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया खेलों में दर्जनों पदक अपने नाम कर चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल फेंसिंग एथलीट प्रतियोगिता में 8 बार के नेशनल मेडलिस्ट है। 3 बार के खेलो इंडिया मेडलिस्ट, 4 बार के ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मेडलिस्ट और एनएसएनआईएस सर्टिफाइड कोच और हाइब्रिड एथलीट है।
ओलंपिक में पदक लाना सपना
विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि उसका सपना अब ओलिपिक में टीम इंडिया की ओर से खेल कर देश के लिए पदक लाना है। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी ने विश्वजीत सहित पूरी भारतीय फेंसिंग टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक
एसोसिएशन के महासचिव अतुल ठाकुर ने कहा कि विश्वजीत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
अतुल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।
