Move to Jagran APP

लोगों को गुमराह कर गए मुख्यमंत्री : विनय कुमार

विधायक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 06:17 PM (IST)
लोगों को गुमराह कर गए मुख्यमंत्री : विनय कुमार
लोगों को गुमराह कर गए मुख्यमंत्री : विनय कुमार

जागरण संवाददाता, नाहन : श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में पूर्व काग्रेस सरकार में किए गए कार्यो की घोषणाएं कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को गुमराह किया है। क्षेत्र के लोगों को बिना बजट के विकास कार्य के सब्जबाग दिखाए गए है। इनमें से कई योजनाओं के लिए पूर्व काग्रेस सरकार ने बजट भी मंजूर कर दिया था। यह बात सोमवार को नाहन सर्किट हाउस में पूर्व सीपीएस व श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हरिपुरधार डिग्री कॉलेज में साइंस की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी, उस दौरान इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद साइंस के लिए छात्रों ने कॉलेज में दाखिला लिया था। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरिपुरधार दौरे के दौरान यहा पर साइंस व कामर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बोगधार में पीडब्लयूडी सब डिविजन खोलने की घोषणा की है, जबकि पूर्व काग्रेस सरकार ने बोगधार से 10 किलोमीटर दूरी पर नौहराधार में पहले ही पीडब्ल्यूडी सब डिविजन खोला है। विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जानकारी के अभाव व स्थानीय नेताओं की बातों से भ्रमित होकर घोषणाएं कर रहे है। अगर बोगधार में पीडब्ल्यूडी सब डिविजन खुलता है तो नौहराधार सब डिविजन को बंद करना पडे़गा। इन दोनों स्थानों की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। यही नहीं बादल-घुसान सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री ने अब फिर से घोषणा की है। पूर्व काग्रेस सरकार ने इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए पहले भी सात करोड़ रुपये स्वीकृत कर इसके टेंडर लगवा दिए थे। विनय कुमार ने कहा कि अब भाजपा सरकार द्वारा अंधेरी से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस को सुबह हरिपुरधार से चलाने की घोषणा की है। यह बस सुबह पांच बजे अंधेरी से चलती है और चंडीगढ़ से वापस रात नौ बजे पहुंचती है। अब इसे हरिपुरधार से चलाए जाने से लोगों को परेशानी होगी। उन्होंने कहा सरकार को हरिपुरधार से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू करनी चाहिए, ताकि पुराना रूट प्रभावित न हो।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.