51 परिवारों को दिए तुलसी के पौधे
विश्व हिन्दू परिषद पांवटा साहिब प्रखंड द्वारा मंगलवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु श्रीराम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र अनुष्ठान एवं तुलसी दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, नाहन : विश्व हिंदू परिषद पांवटा साहिब प्रखंड ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विजय महामंत्र अनुष्ठान एवं तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम पांवटा साहिब प्रखंड के श्री शिव मंदिर बायकुआ में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विजय महामंत्र का जाप किया एवं अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक भंडारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें गांव-गांव जाकर विजय महामंत्र अनुष्ठान द्वारा हिंदू युवा शक्ति को जागृत करना होगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए तैयार होना होगा। कार्यक्रम में 51 परिवारों को तुलसी के पौधे वितरित किए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद विभाग सोलन के विभाग दीपक भंडारी, जिला गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल संदीप चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विहिप सुरेश चौधरी, प्रखंड संयोजक बजरंग दल किशोरी लाल, सह संयोजक आकाशदीप, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रखंड संरक्षिका नीता देवी, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका दीपा चौधरी, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम चौधरी, रवि कुमार, कुशाल चौधरी, प्रदीप कुमार, चंद्र मोहन, सचिन चौधरी, अमन कुमार, विशाल चौधरी, मनु देव, यश चौधरी आदि मौजूद रहे।
-------
पांवटा अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा मंडल पांवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पांवटा साहिब अस्पताल में सुशासन दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं के साथ पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी भी साथ थे। सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की निर्माणाधीन लिफ्ट के कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महामंत्री अरविंद गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, धीरज गुप्ता, राजेश चौधरी, पंकज पुरी, अमर प्रकाश गुप्ता, हितेंद्र कुमार, राकेश गुप्ता, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।