नाहन-श्रीरेणुका जी मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर में दो घायल, महिला की हालत गंभीर
नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर दोसड़का के पास निजी बस और बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार सहित महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
नाहन, जेएनएन। नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर दोसड़का के पास निजी बस और बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार सहित महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को सिर में गंभीर चोट अाई है, जबकि पुरुष को टांग में चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 बजे के करीब बड़ू साहिब से नाहन की जा रही एक निजी बस की टक्कर नाहन से श्री रेणुका जी की तरफ जा रही बाइक नंबर एचपी 18ए 7109 से हो गई। इस दौरान बाइक सवार माईना निवासी केवल राम व तारा देवी बुरी तरह से घायल हो गए। तारा देवी की हालत काफी गंभीर है। घायलों को निजी गाड़ी से नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। टक्कर काफी जोरदार थी व हादसे के वक्त बस में सवार सवारियां भी सहम गईं।