देवदार के पांच पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के रिजर्व फॉरेस्ट में वन काटू लगातार पेड़ों को का
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के रिजर्व फॉरेस्ट में वन काटू लगातार पेड़ों को काट रहे हैं। अब हाब्बन वनपरिक्षेत्र में पांच देवदार के पेड़ कटे हैं। राजगढ़, संगड़ाह व शिलाई उपमंडलों के जंगल लगातार वन काटुओं के निशाने पर हैं। जिला सिरमौर के रिजर्व फॉरेस्ट में मुख्य रूप से वन काटुओं के निशाने पर देवदार, कायल, सागवान व खैर के पेड़ हैं। सबसे अधिक देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। हाल ही में संगड़ाह वन क्षेत्र में देवदार के कई पेड़ काटने के मामले सामने आए थे। ऐसा ही एक मामला शनिवार को हाब्बन वनपरिक्षेत्र में सामने आया। वन परिक्षेत्र अधिकारी हाब्बन द्वारा पुलिस चौकी फटी पटेल (पझौता) में दी शिकायत में बताया गया कि हाब्बन वनपरिक्षेत्र के तहत वन आरक्षित क्षेत्र ठारू में पाच देवदार के पेड़ काटे गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वन खंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आरक्षित वन ठारू से पांच देवदार के काटे गए पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। वन काटुओ द्वारा पाच देवदार के पेड़ों को काटने के बाद आसपास आग भी लगाई गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाव के एक निवासी मोहनलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अमन, नरेश, बाबूराम, कालिदास व जोगिंदर ने मिलकर इन पेड़ों को काटा है। वन परिक्षेत्र कार्यालय हाब्बन ने काटे गए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट बना दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।