Move to Jagran APP

25 को पच्छाद का दौरा करेंगे सुखविंदर सिंह

संवाद सूत्र, राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 नवंबर को पच्छाद विस क्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 04:50 PM (IST)
25 को पच्छाद का दौरा करेंगे सुखविंदर सिंह
25 को पच्छाद का दौरा करेंगे सुखविंदर सिंह

संवाद सूत्र, राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 नवंबर को पच्छाद विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरा करेंगे। यह जानकारी रविवार को राजगढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश काग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने दी। रविवार को राजगढ़ में पच्छाद काग्रेस मंडल की विशेष बैठक अध्यक्ष रणजीत हाब्बी की अध्यक्षता में स पन्न हुई। जिसमें प्रदेश काग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर व प्रदेश सचिव एवं पच्छाद प्रभारी संजय भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम का आयोजन राजगढ़ में किये जाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर मुसाफिर ने पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आगे आने का अनुरोध किया। आज देश मे मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। देश पर थोपे गए निर्णयों से देश की जनता में भारी रोष है। इस अवसर पर सचिव संजय भंडारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश, काग्रेस उपाध्यक्ष मुन्नी लाल पंवार, देवेंद्र भंडारी, राजकुमार, जगमोहन मेहता, विजय कात, संजयपाल, आशा प्रकाश, कोषाध्यक्ष रत्‍‌न ठाकुर, प्रवक्ता इंदर पाल, महासचिव आनंद परमार, कर्म सिंह, दिनेश आर्य, युवा काग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मोनी ठाकुर, अनुसूचित जाति सेल अध्यक्ष रमेश चंद, किसान सेल अध्यक्ष धर्म सिंह, पंचायती राज सेल अध्यक्ष संजीव तोमर, ओबीसी सेल अध्यक्ष हरदेव अत्री, सेवा दल अध्यक्ष हरदेव राणा, सूंदर सिंह ठाकुर, जॉन अध्यक्ष बलवीर सिंह, कप्तान सिंह, मदन सिंह व सुरेंदर तोमर भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.