Move to Jagran APP

भाजपा सतर्क, नमस्ते से किया अभिवादन

पांवटा साहिब में आयोजित हो रही भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कोरोना वायरस से बचने के लिए भाजपा ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर खरीद कर दिए है। सभी पदाधिकारियों को एक बैग दिया गया। जिसमें पेन डायरी व दो दिवसीय कार्यसमिति में किस-किस सत्र में कौन-कौन से विषय पर चर्चा होगी यह जानकारी दी गई है। साथ ही इस बैग में एक पोस्टर भी है जिस में निर्देंश है कि कोई भी किसी से हाथ ना मिलाए सभी का अभिवादन नमस्ते से करे। बैठक में आने व बहार जाते समय सैनिटाइजर का प्रयोग करे। इसी बैग में एक सैनिटाइजर भी सभी पदाधिकारियों को दिया गया है। ताकि सभी पदाधिकारी कोरोना वायरस से बच सकें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:23 AM (IST)
भाजपा सतर्क, नमस्ते से किया अभिवादन
भाजपा सतर्क, नमस्ते से किया अभिवादन

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में रविवार को भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ नमस्ते से हुआ। कोरोना वायरस से बचने के लिए भाजपा ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत नमस्कार कर किया और हैंड सैनिटाइजर भी दिए। साथ ही पोस्टर भी दिए, जिसमें निर्देंश था कि कोई किसी से हाथ नहीं मिलाएं और अभिवादन नमस्ते से करें।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के अतिरिक्त, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सभी मंत्री, भाजपा विधायक, किश्न कपूर को छोड़कर लोकसभा के सभी सांसदों के अतिरिक्त 300 के करीब सदस्य शामिल हुए। बैठक में पार्टी को मजबूत करने व अन्य कई मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सिरमौर भाजपा मंडल की 19 कमेटियां बनाई गई हैं।

भाजपा पूरी तरह अलर्ट

भाजपा पूरी तरह अलर्ट है। बैठक स्थल पर दवा का छिड़काव करवा जा रहा है। सभी पदाधिकारियों के लिए सैनिटाइजर मंगवाए गए हैं। केंद्र सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन करते हुए कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

-पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष। नहीं आए शांता व धूमल

बैठक में भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल शामिल नहीं हुए। दोनो स्वस्थ्य ठीक नहीं होने की सूचना प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भेज दी थी। डिजिटल होंगे पन्ना प्रमुख और बूथ पालक

हिमाचल में जल्द ही भाजपा के प्रत्येक पन्ना प्रमुख और बूथ पालक को भी डिजिटल किया जायेगा। बूथ पालक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की सारी जानकारी एक किल्क पर उपलब्ध होगी। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने बैठक के पहले दिन पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर संगठन का पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का मुखिया बनने पर जेपी नड्डा को बधाई भी दी। गीले मैदान में धंसा सीएम के हेलीकॉप्टर का पहिया

रविवार सुबह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए पांवटा साहिब पंहुचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारूवाला के गीले मैदान में हेलीकॉप्टर ने जैसे ही लैंड किया, उसके टायर जमीन में धंस गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हेलीकॉप्टर में सवार मुख्यमंत्री व अन्य किसी भी नेता को कोई चोट नहीं आई है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरे और हेलीकॉप्टर के पायलट को कुछ दिशा निर्देंश दिए। मुख्यमंत्री का यहां सुबह नौ बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, मगर वह दस बजे पंहुचे। उधर, उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परूथी ने बताया कि पिछले चार दिन से भारी बारिश के चलते मैदान गीला था, जिस कारण टायर मिट्टी में धंस गया। हेलीकॉप्टर कई वर्षों से इसी मैदान में लैंड करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.