राजगढ़ शिक्षा खंड की 25वीं खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ खण्ड की प्राथमिक पाठशालाओं की 25वी. खेलकूद व सास्कृतिक प्रतियोि
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ खण्ड की प्राथमिक पाठशालाओं की 25वी. खेलकूद व सास्कृतिक प्रतियोगिता में मार्च पास्ट ट्राफी भनोग जोन ने जीती। पंचायत समीति राजगढ़ के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, जिला सचिव अरुण चौहान, मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा, ओबीसी मौर्चा के अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव भाजपा जय प्रकाश चौहान, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजगढ़ चेत राम शर्मा, बीआरसीसी राजगढ़ ईश्वर दत्त शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर, राजगढ़ खंड अध्यक्ष नेतर सिंह, अनिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। मुख्या अतिथि ने प्राथमिक विद्यालय खेल मैदान के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत करने तथा 11 हजार रुपये देने के घोषणा की। प्रतियोगिता में राजगढ़ खंड के 6 जोन के लगभग 350 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं। पहले दिन के मुकाबलों में बालीबॉल में दीदग जोन ने चंबिधार जोन को हराया। शॉटफूट में राजगढ़ जोन के धीरज ने प्रथम, दीदग के सुदीप ने द्वितीय तथा राजगढ़ के अभय ने तृतीय तथा लड़कियों में भनोग जोन की नेहा ने प्रथम व राधिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।