Move to Jagran APP

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : सुरेश कश्यप

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सोमवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को देश द्रोहियों और देश प्रमियों को पहचानना होगा। खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी और लंबे समय तक देश की बागडोर संभालने वाले कांग्रेसियों के चेहरे अब बेनकाब हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोही होने की बात स्वीकार की है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के चक्कर में भारतीय राजनीति के स्तर को इतना गिरा सकती है कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:38 AM (IST)
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : सुरेश कश्यप
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : सुरेश कश्यप

जागरण संवाददाता, नाहन : शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सोमवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को देशद्रोहियों और देश प्रमियों को पहचानना होगा। खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी और लंबे समय तक देश की बागडोर संभालने वाले कांग्रेसियों के चेहरे अब बेनकाब हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोही होने की बात स्वीकार की है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के चक्कर में भारतीय राजनीति के स्तर को इतना गिरा सकती है, कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज देश की सेना पर विश्वास नहीं है। देश के लिए शहीद होने वाले जवानों की भावनाओं को कांग्रेस नहीं समझ सकी है। कश्यप ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब सब जान चूकी है और फिर से नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर थमाने जा रही है। मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता को तय करना होगा की उन्हें कौन सा फौजी चाहिए सेना का साथ देने वाला या सेना से सबूत मांगने वाला।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से जनता किसी प्रकार के धोखे में नहीं आने वाली है। कश्यप ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के दिखावे वाली राजनीति से भली भांति परिचित हो चूकी है। उनके 55 वर्षो के शासन काल को मोदी के 55 महीनों के शासन में देखा है। इसलिए अब जनता गुमराह नहीं होगी। फिर से पूर्ण व भारी बहुमत से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनायेंगे और प्रदेश में भी भाजपा चारों सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.