सवा छह लाख की ठगी का आरोपित नोएडा से दबोचा
Sirmour pachad police arrest fraud from Noida जिला सिरमौर के तहत पच्छाद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोपित को दबोच लिया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 04:35 PM (IST)
नैनाटिक्कर, जेएनएन। जिला सिरमौर के तहत पच्छाद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोपित को दबोच लिया है। लवनीत मेहता पुत्र केवल कृष्ण मेहता निवासी बटाला पंजाब को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया है। लवनीत मेहता के खिलाफ वर्ष 2016 में बनाड़ के सुमेर दत्त ने मामला दर्ज करवाया था कि लवनीत मेहता ने असिस्ट इंडिया कंपनी में उनकी राशि को दोगुना करने का आश्वासन दिया था और यह पहले आरोपियों को फोन कर अपनी कंपनी की पॉलिसी बताता था। जब लोगों का विश्वास जीत लेता था, तो उन्हें कहता था कि वह उसकी कंपनी में पैसा लगाएं।
कुछ ही समय में पैसा डबल मिलेगा। 2016 में बनाड़ निवासी सुमेर दत लवनीत के जाल में फंसकर 6 लाख 19 हजार रुपये उसकी असिस्ट इंडिया कंपनी में लगा दिए। जब उसे कुछ समय बाद लवनीत ने संपर्क करना बंद कर दिया। तो उसे शक हुआ, उसके बाद उसने छानबीन कर पाया कि उसके साथ धोखा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें