विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sirmaur News: टेंपो चालक ने बिना इंडिकेटर ले लिया यूटर्न, बाइक सवार आए चपेट में; एक युवक की मौत व दो घायल

By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM (IST)

सिरमौर के पांवटा साहिब में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो ...और पढ़ें

पांवटा साहिब में टेंपो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

पांवटा साहिब में टेंपो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पांवटा साहिब में सड़क हादसे में एक युवक की मौत।

  2. टेंपो चालक ने बिना इंडिकेटर यू-टर्न लिया, टक्कर हुई।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, दो घायल।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के पुरूवाला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तिलक राज निवासी गांव ज्वालापुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि वह ज्वालापुर चौक पर एनएच-707 के किनारे खड़ा था। 

इसी दौरान पांवटा साहिब की ओर से राजबन जा रहे एक टैंपो के चालक ने बिना इंडिकेटर या कोई संकेत दिए अचानक यू-टर्न ले लिया। उसी समय पांवटा साहिब की ओर से आ रही मोटरसाइकिल टैंपू से टकरा गई। 

एक युवक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में मोटरसाइकिल चालक अर्जुन पुत्र भवाऊ निवासी निहालगढ़ पांवटा साहिब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार नीरज और राकेश घायल हो गए। मौके पर मौजूद टैंपो चालक की पहचान मनोज निवासी टटियाणा शिलाई के रूप में हुई है।

क्या कहते हैं एसपी सिरमौर

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पुरूवाला में हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस के SI समेत 3 जवान सस्पेंड, एक ने शेयर की थी राजनीतिक पोस्ट; SSP गौरव सिंह ने की कार्रवाई