जिलास्तरीय साइंस काग्रेस में एवीएन स्कूल का दबदबा
जागरण संवाददाता, नाहन : एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय साइंस क
जागरण संवाददाता, नाहन : एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय साइंस काग्रेस में उम्दा प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल केके चंदोला ने बताया कि पावटा साहिब के किशनपुरा में आयोजित जिलास्तरीय साइस काग्रेस में कविता चौहान ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी वर्ग की साइंस एक्टिविटी में आदित्य चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईना और स्पर्श रत्तन की जोड़ी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिलास्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह एकाकी में स्कूल ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर शिक्षक अर्जुन सिंह, गुंजन, पंकज गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।