राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी शावगा स्कूल की सात छात्राएं
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शावगा की 7 छात्राओं का चयन राष्ट्रीय बालीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शावगा की सात छात्राओं का चयन राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दीपाली तथा अंकिता अंडर-19 वर्ग में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि श्रुति, नीताली व समृद्धि अंडर-17 तथा शगुन व नीतिका अंडर-14 वर्ग में प्रदेश टीम का हिस्सा होंगी। अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र में 30 दिसंबर, अंडर-17 की कोलकाता में चार जनवरी से तथा अंडर-14 की कंडापा आंध्रप्रदेश में सात जनवरी से शुरू होगी। छात्राएं प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस विद्यालय की आज तक 50 से अधिक छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। इसका श्रेय शारीरिक शिक्षा शिक्षक रणवीर ठाकुर को जाता है। रणवीर ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार राज्य पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुकी है।