विकलांग सैनिकों के लिए मुंबई से दिल्ली तक दौडे़गा अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील
अंर्तराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा भारतीय सेना के किसी भी प्रकार से विकलांग हुए सैनिकों के लिए 1525 किलोमीटर की मैराथन दौड़ेगा। इस मैराथन दौड़ का आयोजन 15 दिसंबर 2019 को मुंबई से होगा जो कि 12 जनवरी 2020 को दिल्ली में समाप्त होगी। इस 29 दिन की दौड़ जिला सिरमौर के संगड़ाह निवासी सुनील शर्मा विभिन्न राज्यों से होते हुए 1525 किलोमीटर की दूरी तय दिल्ली पहुंचेगे। सुनील शर्मा ने बताया कि रन फॅार डिसएबल
राजन पुंडीर, नाहन
अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा भारतीय सेना के विकलांग हुए सैनिकों के लिए 1525 किलोमीटर की मैराथन दौड़ेगा। इसका शुभारंभ 15 दिसंबर को मुंबई में व समापन 12 जनवरी को दिल्ली में होगा। 29 दिन की दौड़ में जिला सिरमौर के संगड़ाह निवासी सुनील शर्मा विभिन्न राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
सुनील ने बताया कि रन फॅार डिसेबल सोल्जर्स दौड़ में क्वीन मैरी टेक्निकल इंस्टीट्यूट पुणे की ओर से सहयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकलांग सैनिकों के प्रति देश के लोगों को जागरूक करना और उनके लिए धन जुटाना है। सुनील ने बताया कि 14 दिसंबर को मुंबई में विकलांग सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि समारोह रखा गया है, जिसमें मेजर जनरल गजेंद्र प्रसाद, वाईएसएम, अतिरिक्त महानिदेशक वीएसएम, मुंबई पीपीएस कृष्ण प्रकाश, आईजी कर्नल राहुल बाली, सीओ क्यूएमटीआइ पुणे कर्नल वसंत बालेश्वर, डीईएन क्यूएमटीआइ पुणे भाग्यश्री नालवे, मराठी अभिनेत्री कनेजतल व किरण भी उपस्थित होंगे। डालमिया कॉलेज मुंबई से एनसीसी कैडेट का प्रर्दशन व मार्चपास्ट भी होगा। मेरे पास सीमित टी-शर्ट और पदक हैं, जोकि प्रायोजित नहीं है। इन्हें मैंने स्वयं तैयार करवाया है। 29 दिन की दौड़ को प्रायोजित करने के लिए जीएससी निगम पटेल और उनकी टीम, प्रबंध समिति रनिदासन नायर, रंटस्टैटिक व उनकी टीम, सतीश गुजरान, विजय नायर, सुनीता गोदारा का आभारी हूं। दिल्ली में अरविंद बिजवे और रनबुडीज पुणे के निखिल शाह, पूजा वर्मा, मनोज जगवानी, स्मिता व कुमार अजवानी भी सहायता कर रहे हैं।
सुनील ने बताया कि जो धावक उनके साथ इस दौड़ में जुड़ना चाहते हैं। वह समय पूर्व इसकी जानकारी दें, क्योंकि उनके पास टी-शर्ट और अन्य सामान की भी व्यवस्था करनी है। इससे पहले सुनील शर्मा कोई चैरिटी रन गरीब लोगों के इलाज के लिए कर चुके हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई मैराथन में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।