बस से टकराकर 13 वर्षीय लड़की घायल, पीजीआई रेफर
नाहन शहर के गुन्नुृघाट के समीप लालटेन चौक पर सोमवार सायं का
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन शहर के गुन्नुृघाट के समीप लालटेन चौक पर सोमवार सायं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से 13 साल की लड़की टकरा गई। लड़की बुरी तरह घायल हो गई। उसे नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। निजी वाहन में बच्ची को मेडिकल कॉलेज पहुचाया गया, जहा से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रेफर कर दिया है। लड़की अपनी मा व बहन के साथ अस्पताल से ही पैदल घर लौट रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें