सतौन में सेब से लदा ट्रक लुढ़का, चालक घायल
पावटा साहिब-शिलाई एनएच पर सतौन के समीप सेब से लदा एक ट्रक के खाइ
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 12:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : पावटा साहिब-शिलाई एनएच पर सतौन के समीप सेब से लदा एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक घायल हो गया है। सतौन से करीब तीन किलोमीटर दूर चिल्लौन के समीप यह हादसा हुआ। ट्रक रोहडू से कुरुक्षेत्र जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक सुरजीत कुरुक्षेत्र निवासी बुरी तरह घायल हो गया है, जबकि सहायक की हालत ठीक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पावटा साहिब में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के ईएमटी ओमप्रकाश और पायलेट राजेंद्र घटना स्थल पर पहुंचे और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस चौकी राजबन में मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें