श्रीदशमेश अस्थान साहिब में हुआ कीर्तन
ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्रीदशमेश अस्थान साहिब नाहन में गुरू गो¨बद ¨सह महाराज के प्रकाश उत्सव को समर्पित दशमेश सेवा सोसायटी एवं समूह साध संगत द्वारा विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, नाहन : ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीदशमेश अस्थान साहिब नाहन में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर दशमेश सेवा सोसायटी ने कीर्तन समागम का आयोजन किया। समागम में रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा को विशेष तौर पर सजाया गया था। गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पालकी को सजाने के लिए पंजाब के संगरूर से कलाकार बुलाए थे। सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष दलबीर सिंह ने यह जानकारी दी। गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमनदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, निशान सिंह, गुरजीत सिंह ने गुरु का गुणगान किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह ने बताया कि इससे पूर्व गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ साहिब के बाद लंगर लगाया।