रविकांत नेगी ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का दौरा
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकागपिओ में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले असि
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 03:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकागपिओ में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ रविकांत नेगी का स्वागत किया। उन्होंने 2 मई 2018 को माउंट एवरेस्ट में फतह किया था। वह 1998 बैच के जवाहर नवोदय विद्यालय रिकागपिओ के छात्र रह चुके हैं। बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने रविकांत नेगी का स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान रविकांत नेगी ने विद्यार्थियों से अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया व भविष्य को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य समेत अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें