दावों के बावजूद प्रदेश में बढ़ा कोरोना : मुसाफिर
प्रदेश में सरकार द्वारा लगाया गया लॉक डाउन वास्तव में विफल रहा है। तमाम दावों के बाद भी हिमाचल में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं।
संवाद सूत्र, राजगढ़ : प्रदेश में तमाम दावों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसके प्रदेश सरकार के नाक के नीचे जो घोटाला हुआ है, उसने सभी को शर्मसार किया है। यह आरोप पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने राजगढ़ में लगाया। कहा कि इस प्रकरण से भाजपा की अंतर्कलह जगजाहिर हो गई है। यह सिर्फ एक घोटाला सामने आया है, ऐसे कई घोटाले अभी सामने आएंगे। उन्होंने डॉ. राजीव बिदल के इस्तीफे का स्वागत किया और सरकार से मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की। करीब दो माह से लॉकडाउन लगा है। मगर भाजपा सांसद, जो कि पच्छाद से ही हैं, उन्होंने एक बार भी राजगढ़ क्षेत्र की सुध नहीं ली है। इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस से शकुंतला चौहान, परीक्षा चौहान, रणवीर ठाकुर, सुनील शर्मा, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, राजेन्द्र ठाकुर, राघव सूद, अनुज ठाकुर और अजय चौहान उपस्थित रहे।
वहीं, पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस ने शुक्रवार को राजगढ़ अस्पताल में कोरोना वॉरियर्स का पीपीई किट्स बांटी।