नाहन में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया याद
जागरण संवाददाता नाहन नाहन में रविवार को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने कारगिल विजय दिवस पर
जागरण संवाददाता, नाहन :नाहन में रविवार को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भी सम्मेलन में मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कारगिल युद्व के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था। इस युद्ध में हमारे दो वीर सैनिकों को परमवीर चक्र प्राप्त हुए थे। यह युद्ध अत्यंत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। किंतु हमारे सैनिकों ने घुसपैठियों को खदेड़ कर ही दम लिया। आज के दिन हम अपने वीर सैनिकों को नमन करते हैं। हमारे सैनिक सीमा पर 24 घंटे ड्यटी करते हैं। देश की सेवा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व में महाशक्ति बनाया।
विधायक डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि देश के लिए बलिदान होने की हमारे यहां हजारों साल पुरानी परंपरा है। हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल युद्ध के समय अमेरिका से कह दिया था कि जब तक भारत की धरती पर एक भी पाकिस्तानी घुसपैठिया मौजूद है, हम किसी से कोई भी शांति वार्ता नहीं करेंगे। हमें गर्व है कि आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसा विश्वस्तरीय नेतृत्व मौजूद है। आज हम अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश की सुरक्षा के लिए स्वदेशी हथियार निर्मित कर रहे हैं, वहीं विदेशों को भी हथियार निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों का आहवान करते हुए कहा कि वे राष्ट्र को और सशक्त करने और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का राष्ट्रीय आह्वान प्रधानमंत्री ने किया है, जिसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्व सैनिक संगठन के जिला सिरमौर के अध्यक्ष मुकेश चौहान, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन कुलदीप, कैप्टन महेन्द्र, जिला गोरखा सभा के प्रधान एवं पूर्व सैनिक खेम बहादुर थापा मौजूद रहे।