कविताओं से बताया हिंदी का महत्व
संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय नाहन की ओर से राजभाषा पखवाड़ा के अवस
संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय नाहन की ओर से राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहा में जिलास्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से आए कवियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रोफेसर एनडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता विद्यानंद सरैक ने की। मंच संचालन दलीप वशिष्ट ने किया। इस दौरान जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा, रणजी क्रिकेटर संग्राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कवियों ने कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा की दशा व महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान वरिष्ठ कवि दीप चंद कौशल, युवा कवि धनवीर परमार, पंकज तन्हा, गीता राम माहिया, मामराज शर्मा, शबनम शर्मा, शिवा, आचार्य ओम प्रकाश राही, दलीप वशिष्ठ, पर्श चौहान, अर्चना, चिर आनंद, शून्य विनोद, सावित्री, कनिका, नीतिका, प्रियंका और महक ने भी कविता पाठ किया।