शक्तिनगर सब स्टेशन 33/11 केवी में धमाका
जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन से तीन किलोमीटर दूर शक्ति नगर बुधवार मध्य रात्री को 33/11 केवी सब स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:18 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर शक्ति नगर बुधवार रात 33/11 केवी सब स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में सब स्टेशन की केबल बॉक्स व सिटी पैनल में आग लगने की वजह से नाहन शहर सहित करीब छह पंचायतों में बिजली गुल हो गई। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास शहर की बिजली आपूर्ति को अस्थायी तौर पर बहाल कर लिया गया। मगर मुख्यालय के आसपास की पंचायतों में अब भी बिजली आपूर्ति देर शाम तक ही बहाल हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें