पांवटा साहिब में महिला झुलसी, हालत गंभीर
पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्र किशनपुरा में बुधवार को एक महिला आग लगने से झुलस गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 09:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : पांवटा साहिब उपमंडल के तहत किशनपुरा में बुधवार को एक महिला आग से झुलस गई। महिला की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार रामकुमारी पत्नी कमल गांव किशनपुरा की बताई जा रही है। महिला घर में खाना बना रही थी। अचानक साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। इस कारण महिला का बयान नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें