नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक महिला गिरफ्तार
सिरमौर जिला के पावटा साहिब उपमंडल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म म
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:56 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर जिला के पावटा साहिब उपमंडल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने नाबालिग को पैसों का लालच दिया और एक व्यक्ति से उसका दुष्कर्म करवाया। दुष्कर्म का आरोपित पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले में कई और खुलासे हो सकते है। आरोपित महिला के तार देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें