जेठ व ससुर पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप
महिला थाना नाहन में एक महिला ने जेठ और ससुर के खिलाफ अश्लील हर
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 11:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : महिला थाना नाहन में एक महिला ने जेठ और ससुर के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। थाना में दी शिकायत में महिला ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद से ही इसका ससुर खान मोहम्मद व जेठ गुलफान इससे बदसलूकी करने लगे। पति काम के सिलसिले में घर से बाहर चला जाता है। इसके बाद इसका ससुर मौका पाते ही इसके साथ अश्लील हरकतें करता है, जबकि जेठ भी ऐसा ही करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें