Move to Jagran APP

प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल में लाया जा रहा पॉलीथीन

पच्छाद तहसील की वादियों में प्रदेश में पूरी तरह से प्रतिबंधित प्लॉस्टिक का फैलाव सभी सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। प्रदेश में पूर्णरूप से प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी प्लास्टिक का जमकर इस्तेमाल जारी है। बाजार क्षेत्रों में दुकानों से प्लास्टिक थैलियों में सामान बिक रहा है। सरकारी फरमान को एक अरसा बीत जाने के बाद भी सामान प्लास्टिक पैकिग में मिल रहा है। प्लॉस्टिक थैलियों का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 04:25 PM (IST)
प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल में लाया जा रहा पॉलीथीन
प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल में लाया जा रहा पॉलीथीन

संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : पच्छाद तहसील की वादियों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का फैलना सभी सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। प्रदेश में पूर्णरूप से प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद प्लास्टिक का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजारों में प्लास्टिक की थैलियों में सामान बिक रहा है। सरकारी फरमान को एक अरसा बीत जाने के बाद भी सामान प्लास्टिक की पैकिंग में मिल रहा है। पूर्ण रूप से प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद भी क्षेत्र में जिस तरह से इसका इस्तेमाल हो रहा है उससे संबंधित विभागों तथा प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी हैं। नवचोरी छुपे दुकानदार आज भी प्लास्टिक की थैलियों में सामान बेच रहे हैं। जिला सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में पहुंच रहा प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है। उधर, प्रदेश सरकार खुद भी प्लास्टिक के इस्तेमाल में आगे है। सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों में पंहुचने वाली दाल की पैकिग, तेल तथा रिफांइड की पैकिग में प्लास्टिक पाऊच का इस्तेमाल कर रही है। कुछ समय तक प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग ने तेल के पाउच तथा दालों की थैलियों को डिपुओं में जमा करवाने के आदेश दिए थे। मगर अब प्रक्रिया की भी सांसे उखड़ चुकी हैं तथा डिपुओं से जाने वाला प्लास्टिक भी पर्यावरण में फैलता जा रहा है। क्षेत्र में बाहरी राज्यों की मंडियों से रोज आने वाली सब्जी भी प्लास्टिक के बड़े-2 थैलों में पहुंच रही है। जोकि कई सवाल खड़े कर रही है। पोलीथीन से प्रदेश को बचाने के लिए सरकार के सारे दावे यहां पर खोखले साबित हो रहे हैं। बहरहाल कार्यवाही के लिए अधिकृत विभागीय अधिकारियों के मुताबिक समय-2 पर प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर चालान किए जाते हैं तथा दोषियों से जुर्माना वसूला जाता है। इस मामले में एसडीएम राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग को क्षेत्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.