Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद उपाध्यक्ष का इस्तीफा, अध्‍यक्ष ने छोड़ी भाजपा; पढ़ें खबर

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 01:36 PM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद उपाध्यक्ष का इस्तीफा, अध्‍यक्ष ने छोड़ी भाजपा; पढ़ें खबर
भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद उपाध्यक्ष का इस्तीफा, अध्‍यक्ष ने छोड़ी भाजपा; पढ़ें खबर

नाहन, जागरण संवाददाता। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। नवीन शर्मा ने अपना इस्तीफा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को सौंपा है। हालांकि अभी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नवीन शर्मा व अध्यक्ष कृष्णा धीमान की सदस्यता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। जिस पर पार्टी द्वारा विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने भाजपा से भी संगठन के सभी पद त्याग दिए हैं।

loksabha election banner

भ्रष्‍टाचार के आरोप लगने के बाद नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता त्‍याग दी है, जबकि वह नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी। पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता में नवीन शर्मा व भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह एक सोची-समझी साजिश के तहत बनाया गया है। यह भाजपा समर्थित नगर परिषद को बदनाम करने की साजिश रची गई।

सोमवार को कांग्रेस ने नगर परिषद पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। जिसके चलते भाजपा पर दबाव भी था। मंगलवार को नवीन शर्मा ने भाजपा व नगर परिषद के उपाध्यक्ष दोनों पदों से इस्तीफा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.