Move to Jagran APP

स्कूलों में पढ़ाई जाए डॉ. परमार की जीवनी : लव परमार

पच्छाद विस के बागथन में रविवार को कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की 113वी. राज्य स्तरीय जयंती मनाई। इस अवसर पर पुर्व मंत्री कोल सिंह ओर विद्या स्टोक्स बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर विद्यायक विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी डॉ. धनी राम शांडिल विनय कुमार हर्षवर्धन चौहान आशीष बुटेल पवन काजल पूर्व विद्यायक कुलदीप सिंह प्रभारी जिला सिरमौर प्रकाश चौधरी पुर्व विधायक अजय बहादुर जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दैनिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 06:34 AM (IST)
स्कूलों में पढ़ाई जाए डॉ. परमार की जीवनी : लव परमार
स्कूलों में पढ़ाई जाए डॉ. परमार की जीवनी : लव परमार

जागरण संवाददाता, नाहन : पच्छाद विधानसभा के बागथन में रविवार को हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 113वीं जयंती पर उनके पुत्र लव परमार व पौत्री चेतना सिंह ने राज्य सरकार से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की पुस्तक में डॉ. परमार का जीवनी पर एक पाठ शामिल करने की मांग की, ताकि युवा पीढ़ी भी हिमाचल निर्माता के बारे में जान सके। आजतक बोर्ड ने हिमाचल निर्माता को पाठ्य सामग्री शामिल नहीं किया है। डॉ. परमार ने स्वयं छह किताबें भी लिखी हैं।

prime article banner

इससे पहले डॉ. परमार की जन्मस्थली बागथन (चन्हालग) में कांग्रेस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री कोल सिंह व विद्या स्टोक्स बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राठौर ने कहा कि कांग्रेस आज से सेव हिमाचल अभियान शुरू कर रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर में आंदोलन किए जाएंगे। इस के बाद पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि धारा 118 के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर, विद्यायक विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, डॉ. धनी राम शांडिल, विनय कुमार, हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, पवन काजल, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह, प्रभारी जिला सिरमौर प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.