चट्टान की चपेट में आया वाहन, एक घायल
किन्नौर जिले के नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर नाथपा में भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से नाथपा में एनएच-5 पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 5 मिनट के करीब पहाड़ी से गिर रही चट्टान की चपेट में एक वाहन आ गया। जिससे वाहन में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
संवाद सूत्र, भावानगर : किन्नौर जिले के नाथपा में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर नाथपा में भूस्खलन से चट्टानें खिसक रही हैं। पिछले एक सप्ताह से नाथपा में एनएच-5 पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। शुक्रवार सुबह पहाड़ी से गिर रही चट्टान की चपेट में एक वाहन आ गया। जिससे वाहन में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपूर रेफर किया गया है। पहाड़ी से खिसकी चट्टान ने वाहन को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एसडीएम घनश्याम दास और तहसीलदार गौतम चेथा मौके पर पहुंचे।
प्रशासन की ओर से एनएच प्राधिकरण को पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर को रोकने के लिए लोहे की मोटी चादरें लगाने के आदेश दिए हैंताकि यहां से गुजर रहे वाहनों को चट्टानों की चपेट में आने से बचाया जा सके।
शुक्रवार सुबह एक वाहन बांगतू से भावानगर जा रहा था। यह वाहन नाथपा में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे की चपेट में आ गया। इससे वाहन चालक सागर सैन थेमगारंग सांगला निवासी को गंभीर चोटे आई हैं। उसकी बांई टांग में चोट लगी है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया व उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रेफर किया गया है। एसडीएम घनश्याम दास ने कहा कि हादसे में घायल हुए व्यक्ति को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी जा रही है।