हरिपुरधार में छत से गिरकर महिला की मौत
श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुरधार में 60 वर्षीय महिला क
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुरधार में 60 वर्षीय महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। संगड़ाह पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल सुरमी देवी को पीएचसी हरिपुरधार पहुंचाया, जहा से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस से सायं महिला को नाहन पहुंचाया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें