Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप की गृह पंचायत बजगा से प्रधान पद के सात दावेदार

राजन पुंडीर नाहन जिला सिरमौर से विधानसभा तथा लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधिया

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 08:23 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप की गृह पंचायत बजगा से प्रधान पद के सात दावेदार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप की गृह पंचायत बजगा से प्रधान पद के सात दावेदार

राजन पुंडीर, नाहन

prime article banner

जिला सिरमौर से विधानसभा तथा लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों की किसी भी गृह पंचायत में सहमति नहीं बन पाई है। जिला सिरमौर से पांच विधायकों के अतिरिक्त शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की गृह पंचायत बजवा से सबसे ज्यादा प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें भपेंद्र भंडारी, देशराज ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, मान सिंह, राज कुमार, हीरा सिंह व रणवीर शामिन हैं। उपप्रधाप पद के लिए दो सदस्य मैदान में हैं, जबकि तीन वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं।

वहीं पच्छाद की विधायक रीना कश्यप की गृह पंचायत से पांच लोग प्रधान के मुकाबले में हैं, जिसमें मीरा देवी, राकेश ठाकुर, देवराज शर्मा, नरेश कुमार तथा रणबीर शर्मा शामिल हैं। उपप्रधान के लिए राम स्वरूप, तारा दत्त व राज कुमार मैदान में हैं। नाहन के विधायक डा. राजीव बिदल नाहन नगर परिषद क्षेत्र में रहते हैं। जहां से भाजपा समर्थित मधु अत्री व कांग्रेस समर्थित दुर्गा कंवर मैदान में हैं। इसके अलावा सरकार में ऊर्जा सुखराम चौधरी की गृह पंचायत पुरुवाला में प्रधान पद के लिए तीन महिलाओं में मुकाबला है, जिसमें कल्पना व सुषमा व रूमा देवी उम्मीदवार हैं। उपप्रधान पद के लिए ईरफान, मलकीत व भीम सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार की गृह पंचायत भी महिला आरक्षित है। जिसमें रेखा देवी, लता मंगेश, संतोष देवी तथा सुनीता देवी में मुकाबला होगा। जबकि उपप्रधान अमर दत्त को निर्विरोध चुन लिया गया है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान की गृह पंचायत कांडो च्योग है, जहां पर श्याम शर्मा व संजीव शर्मा के बीच मुकाबला है तथा पंचायत ने उपप्रधान सुरेश चौहान को निर्विरोध चुन लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.