Move to Jagran APP

दो फौजियों को मैदान में उतार कर रोचक बनाया मुकाबला

प्रदेश में लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज होती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 06:49 AM (IST)
दो फौजियों को मैदान में उतार कर रोचक बनाया मुकाबला
दो फौजियों को मैदान में उतार कर रोचक बनाया मुकाबला

अनुराधा अत्री, नैनाटिक्कर

loksabha election banner

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से जहां भाजपा पहले ही अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। वहीं अब कांग्रेस ने भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अनुभवी कर्नल धनीराम शांडिल को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा प्रत्याशी तय होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस किसी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी। इस दौड़ में कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद थे। मगर अब इस सीट से दो फौजियों को आमने-सामने करके दोनों पार्टियों ने जंग को रोचक बना दिया है। गौरतलब है कि धनीराम शांडिल सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कांग्रेस कर्नल धनीराम शांडिल की लोकप्रियता को भुनाने के प्रयास में नजर आ रही है। कांग्रेस कर्नल धनीराम शांडिल का टिकट फाइनल होने के बाद से खुश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर जोश है कि कर्नल धनीराम शांडिल के पूर्व लोकसभा सांसद कार्यकाल संतोषजनक रहे हैं। सिरमौर की पांच विधानसभा सीट से कांग्रेस बढ़त बनाने के दावे ठोक रही है। उधर भाजपा खेमा भी केंद्र सरकार के दम पर सिरमौर से भारी बढ़त की बात कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माने तो एक नाहन विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में सिरमौर भाजपा विकास के मामले में बैकफुट पर है। बहरहाल भाजपा इस बात को लेकर आश्वस्त है कि केंद्र और प्रदेश में सरकार होने का फायदा मिलेगा। उधर, दोनों प्रत्याशियों का फौजी होना भी मुकाबले को रोचक बना सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.